संदेश

जून, 2018 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ग़ज़ल 13.0

मैं इंतज़ार में था मगर   वो आई ना , चाँद को भी देखना था आज आईना ; अब के मेले में उसने ले ही लिए , दो कांच के झुमके और एक आईना ; हर बार खुद को बदल लेते हो , अब के देख लो बदल के ज़रा आईना ; टूटा तो मैं भी मगर वज़ूद   है   के जैसे , आईने के टुकड़ों में दिख रहा आईना ; आजकल जब भी डराती हैं तन्हाईयाँ , छोटे बच्चे सा चूम लेता हूँ आईना ; इसके जैसा यहाँ कोई वफ़ादार कहाँ , मेरे रोने पर रो देता है आईना   ; उसमें खुद को देखा तो गले जा लगा , टूटकर चुभ गया मुझको आईना ;                            - अश्वनी कुमार

ग़ज़ल 12.0

                     बड़े सलीके से शरमाते हुए पकड़े गए , वो फिर से आँखें झुकाते हुए पकड़े गए ; मुझसे रूठे   रहते हैं अक्सर वो मगर ,  मेरे ज़िक्र पर मुस्कुराते हुए पकड़े गए ; रात में जो चिल्ला रहे थे चौकन्ने रहो , आज सवेरे सेंध लगाते हुए पकड़े गए ; कल एक सांवले भंवरे की शरारत पे , गुलाब के फूल लजाते हुए पकड़े गए ; जो शहर में आये थे के दिल लगाएँगे , बाज़ार में बाज़ार लगाते हुए पकड़े गए ; हमें ढूँढने जो आये , उनको हम अपनी ही , कब्र पर ग़ज़ल सुनाते हुए पकड़े गए ;                                       - अश्वनी कुमार