संदेश

अगस्त, 2017 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मेरी संवेदना हो तुम

मेरी संवेदना हो तुम । हृदय में आज है जो पीड़ा फिर से उभर आई । बन कर अश्रु शीत नयन कमल में उतर आई । वही आँसू , वही पीड़ा , वही आर्त वेदना हो तुम । मेरी संवेदना हो तुम । । अधरों पर सुमधुर हास अरुण सूरज सा उग जाता है । नैनों में अश्रु जल द  का सांवला काजल लग जाता है । इसी अलौकिक अद्वितीय संयोग की विवेचना हो तुम । मेरी संवेदना हो तुम । । जो कंटक , कुसुम में खिल रहे खिलते रहेंगे । जो घाव हृदय को मिल रहे मिलते रहेंगे । उन्हीं नए पुराने चमकते घावों का कुरेदना हो तुम । मेरी संवेदना हो तुम । ।

मैं और तुम

खूबसूरत तो बहुत है .. तुम्हारे घर के सामने का पुल. पर जब से तुम वापस आई हो. तो फिसलन भी बहुत है. चारो ओर गुलाब के फूल . (जब भी कोई गिनता है तो. हर बार घर के अंदर का एक गुलाब छूट जाता है.) पर गुलाबों में भी मैं देख पाता हूँ.. एक अलग सा रास्ता . तुम्हारे घर तक आने का.. ( वो तुमने ही मुझे बताया है.) मगर मैं भी फिसल जाता हूँ .. और नदी गिरने लगता हूँ .. कि अचानक तुम पकड़ लेती हो.. मेरा हाथ अपने चमकीले हाथों में.. तुम घबरा गयी हो.. ( कि कोई इस तरफ आ रहा है ).. मैं नदी में गिर रहा हूँ.. और तुम्हारा दिल डूब रहा है..।                                        अश्वनी कुमार