ग़ज़ल 24.0
ये सब तो तमाशे हैं तमाशे हम क्या देखें , इस से बहुत अच्छा है के तेरा चेहरा देखें । उसकी खामियां , उसकी कमियां मुझसे न कहें , मेरा महबूब बुरा लगता है तो उसे ना देखें । उसे आजादी दो के वो किसी और को चाहे , मुहब्बत का अब ये नया कायदा देखें । ये उसने अपने शहर से भिजवायी है , इस इलायची का जरा जायका देखें । कभी नहीं देखेंगे तुम्हें बस इतना बताओ अगर तुमको ना देखें तो हम क्या देखें ? हमारे इजहार पर उन्होंने मुस्कुरा के कहा , हमारा सुझाव है के जनाब आईना देखें । जिस तरह आप मुझे देखती हैं मोहतरमा , कृपया उस तरह किसी और को ना देखें । - अश्वनी कुमार