संदेश

सितंबर, 2017 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दिन बीत गए

दिन बीत गए  दिन बीत गए , मेरे दिल के दिन अब बीत गए । गुलशन से बहारें रूठ गयीं , ग़ज़लों की कतारें टूट गयीं । मन में है  अब   हलचल बस , आँखों से फुहारें छूट रहीं । बरसों तक थे जो संग चले , हाय आज कहाँ वे मीत गए । दिन बीत गए दिन बीत गए , ग़ज़लों के दिन भी बीत गए   ।। चन्दा तुम मेरी खुशियों में , चम चम चम चमका करते थे । ऐ घुंघरू मेरे दिल के तुम , बड़े ज़ोर से खनका करते थे । कहाँ गयी सब खनक चमक , हाय आज कहाँ वे गीत गए । दिन बीत गए दिन बीत गए ,  चन्दा के दिन भी बीत गए ।। कलियाँ हैं खिलना भूल गयीं , भवरों से   मिलना भूल गयीं । रोती हैं , तितलियाँ पंखों पर - रंगों   को मलना भूल गयीं । गिरते थे दिल के फूलों पर , हाय आज कहाँ वे शीत गए । दिन बीत गए दिन बीत गए , फूलों के दिन भी बीत गए ।। आँखों के आगे अँधेरे , रहते हैं अब काले काले । यादों के लोहे से बनकर , चुभते है जख्मों के भाले । ऐ दुनियावालों जश्न करो , हम हार गए तुम जीत गए । दिन बीत गए दिन बीत गए , मेरे दिल के दिन अब बीत गए ।।        ...

ग़ज़ल 1.0

उनको ख्वाबों में भी हम मनाते गए .. ख़्वाब जुगनू से थे रात आते गए .. . चाँद में दाग है इसलिए हम तेरा .. इन सितारों में चेहरा बनाते गए .. . साज थीं मेरी नजरें तेरे हुस्न की .. तो तू सजती गयी हम सजाते गए .. . आंसुओ का खजाना संजोया नहीं .. कुछ बहाने से ही पर बहाते गए .. . तुमने तोड़ा मेरा दिल तो क्या हो गया आईने भी तो मुझको चिढ़ाते गए .. . ना ठिकाना हमारा ना कोई शहर .. पर जो बेघर मिले तो बसाते गए .. . रब की नेमत थी इतनी कि बरकत रही लूटते वो गए हम लुटाते गए ….. . बेवफा थे वो खुद ही मगर हर दफा आजमाया हमें आजमाते गए...