संदेश

अप्रैल, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ग़ज़ल 21.0

के आज बरसों बाद ढूंढने निकले हैं ,  वो अमावस में चाँद ढूंढने निकले हैं ; वो इसे चुनाव कहते हैं मैं कहता हूँ ,  कुछ कबूतर सैयाद ढूंढने निकले हैं ; जो प्रयागराज के मेले में खो गया ,  आज वो इलाहाबाद ढूंढने निकले हैं ; फूँकने से नींव जिनकी हिल गयी ,  वो हमारी बुनियाद ढूंढने निकले हैं ; जरा देखिये के आप ही उस्ताद हैं ,  और आप ही उस्ताद ढूंढने निकले हैं ,                                   - अश्वनी कुमार

मौत के बाद

              १ शाम हुई तो छटपटाये , छटपटाये रात भर , समझ नहीं पाये मगर , के इश्क़ था के बुखार था... सुबह फैली ये खबर, के मरनेवाला कुमार था .. मुँह से कुछ भी कह न पाया, उम्र भर बस छटपटाया  , क्या हुआ था खुदा जाने, के प्यार था के बीमार था.. मगर तुम जो मैयत पे आना , बूँद आँसू मत बहाना , कहना सबसे सर उठा कर  , मेरा आशिक़ था मेरा यार था ; मुझको बेचारा न कहना , कहना इसको प्यार था ..                           २ उड़ गया सुर्खाब रूह का , मैयत का सन्नाटा है । दुनिया ने तो मेरा सबकुछ   , आपस में ही बाँटा है। मगर इश्क   ना लिया किसी ने , अब भी है मेरी आँखों में । डर है के ये ज़ल ना जायें , मेरी ही चिता की आँचों में । एक बार तो देख ना आकर , आँखें तुझे बुलाती हैं । अब तो रो भी नहीं सकेंगीं , चुपचाप सो जातीं हैं ।।        ...

ग़ज़ल 20.0

चाँद है या के जैसे गर्म भात उबलता है ,  एक काले कटोरे मे सारी रात उबलता है ; आज फिर उसका मुन्ना भूखा ही सोयेगा ,  बुझे हुए चूल्हे पर जज्बात उबलता है ; जब उबलकर सारे आंसू सूख जाते हैं ,  जिस्म का सारा लहू एक साथ उबलता है ; आज के जश्न में भी उसी की दावत होगी ,  संसद के कडाहे में आदमज़ात उबलता है ; तेरा शहर सजाने की बेकार कोशिश में ,  दूर दूर तक ये सारा देहात उबलता है ;                              - अश्वनी कुमार