संदेश

नवंबर, 2017 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ग़ज़ल 6.0

              किसी धूप से मिलने को सारे छाँव चले , नदी की चाह है मुझमें भी एक नाव चले ; दर्द दे ले जी भर के मगर साथ रहे , किसी कांटे को ढूँढने हमारे पाँव चले ; देख चुका बहुत तेरा ये खूबसूरत शहर , चलो एक बार कभी हमारे गाँव चलें ; ये जख़्म हैं के तुम्हें देखकर ही जाएंगे ,   आज मक्खियां ढूंढने हमारे घाव चले ; ये जानकर भी के उसको राख होना है , आग के इश्क में रात भर अलाव जले ;                                                                - अश्वनी कुमार                                

कविता और मैं

              आज सुबह , कविता को मैं अपने बागीचे में टहलते हुए देख रहा हूँ ...। वह बहुत खूबसूरत लग रही है । गुलाब की तरह गुलाबी नहीं , गुलमोहर के फूल की तरह , अपने ही रंग में रंगी , ओस में नहाई हुई । ( उसके बाल अभी भी गीले हैं । ) अब वह मेरे स्टडी रूम में है मेरी रचनाओं को आईने की तरह देख रही है , मेरे हाथ में एक पेन्सिल है , कैमरे की तरह , मैं पेन्सिल से उसकी एक फ़ोटो खींच लेता हूँ । ( एक सुन्दर तस्वीर / एक सुन्दर रचना । ) कविता के लिए नाश्ते की प्लेट में   मैंने उपमा रखी है ,  एक गिलास श्रृंगार रस है , और कुछ ताज़े उपमान हैं  ; मगर नहीं .. उसे दुख चाहिए खाने को , और पीने को आंसू , कुछ भावनाएं भी हो तो अच्छा है   पुरानी हैं ! कोई बात नहीं । ( भावनाएं , बासी भी चलेंगीं । ) सारा दर्द कविता को नाश्ते में परोसकर मैं डाइनिंग टेबल के पास बैठ जाता हूँ । ( मेरे हिस्से में बस मुस्कान बची है ।) शाम को हम खेलने जाते हैं वह बिलियर्ड्स नहीं खेलती , टेनिस भी नहीं , उसे ब...

ग़ज़ल 5.0

        थी तुझे खबर के गुल है बेअसर मेरा , है  मुझे खबर के गुल है बाअसर मेरा ; हर शाम को तो मेरी भी शाम ढलती है , हर सहर मगर है ढलता हर सहर मेरा ; मैं भी  तो  उजली कमीज़ ज्यादा रगड़ता हूँ , कैसे कह दूं कि दिल है बेहतर मेरा ; कभी ना पाँव उठे थे ये इबादतघर को , उठता ही नहीं तेरे दर से अब सर मेरा ; जिंदगी किसी बाढ़ की मछली सी है , घर तो बहुत हैं यहाँ पर नहीं है घर मेरा ; जैसा भी हो इस्तक़बाल तेरा नए शहर में, बहुत रोता है तेरे जाने से ये शहर मेरा ; इन दूधिया कमरों में आज भी अँधेरा है, चिरागों की कालिख का है बस डर मेरा ;                                      -   अश्वनी कुमार             

ग़ज़ल 4.0

इन आईनों में ये चांदी की दीवार तो देखो के एक बार मेरी ग़ज़लों के पार तो देखो हुस्न तो एक छलावा है कल रहे न रहे , ये आँखों से छलकता हुआ प्यार तो देखो कहते हो कि सारी दुनियां देख रहा हूँ मैं , के ज़रा अपने शहर का अखबार तो देखो देख आये हो खूबसूरती कई बगीचों की ज़रा इस गमले में ठहरी हुई बहार तो देखो उसे मत देखो वो गुलाब अब पराया है ये चौखट तक उग आई कचनार तो देखो देखते देखते सारी उम्र गुज़र जाती है   इस उम्मीद में के तुम भी एक बार तो देखो मुझे पता है इस कारीगरी की हक़ीक़त सारी   तुम्हें लगता है ये कोई चमत्कार , तो देखो हमें तो तन्हाइयों की अब आदत सी है तुम्हें अच्छा लगता है ये संसार , तो देखो                                                    - अश्वनी कुमार