संदेश

जनवरी, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ग़ज़ल 17.0

अब कैसे हमें उन पर यकीं आये ; हमें   बुलाकर वो खुद नहीं आये   ; एक आशिक की कब्र पर लिखा था , गर तू मिलने आए तो अब यहीं आए ; बंद कमरे में तो अँधेरा रहता है , खिड़कियाँ खोलो तो रोशनी आये ; ये इश्क़ है या मौत की साजिश कोई , खरगोश के ख्वाब में शेरनी आये ; दरवाजा   रात भर हमने खुला रक्खा , चाँदनी रात है शायद चाँदनी आये ;                                   - अश्वनी कुमार

छुटकी

  कामवाली नहीं रही ,  उसकी नौ साल की बेटी अब काम सीख रही है , पापा कहते हैं ,  उसकी अम्मी अब भगवान के घर में काम करती है जब कभी धुंधला हो जाता है तो , चाँद को सर्फ से माँज देती है , और आसमान मे लटका देती है। वही तो सब सितारों के ऊपर कपड़ा मारती है , दिन में , जिससे के वो रात में चमकते रहें। और, सुबह सुबह लीप देती है  . पूरब में  आसमान को ,  लाल अबीर से, शायद इधर ही भगवान के घर का चौकठ है । पर आज यह क्या ? चाँद धुंधला क्यों   है   ? सितारों पर भी धूल है ! शायद   उसकी अम्मी आज काम पर नहीं गई ,  मगर अम्मी काम पर क्यों नहीं गई ? दौड़ी छुटकी और निकाल लाई , अपनी अम्मी की अलमारी से पुरानी दवाइयों की शीशीयाँ , और पापा को देकर बोली , पापा ! आप अम्मी को ये दवाइयाँ दे आओ , लगता है, अम्मी बीमार है ।                                   ...