मुहब्बत : 1
मुहब्बत : 1 अदीबों के दिल की तो होती है साज़ मुहब्बत मेरे दिल में बहुत रो रही है आज़ मुहब्बत .. .. खूबसूरतों की तलाश है उनकी मुहब्बत को मेरे सीने में है जिनकी मोहताज़ मुहब्बत.. .. हमारी रूह फ़ना हो गयी उनकी चाहत में सुबहोशाम लगाती है उनको आवाज़ मुहब्बत.. .. बिना इज़हार के मुझको आवारा बना दिया आज भी मेरे जिस्म में है एक राज़ मुहब्बत.. .. किया था मुकम्मल जिसे जिंदगी ए जन्नत वो लगती है मेरी मौत का आगाज़ मुहब्बत... .. क्या समां है आज सिसक रहा है दिल ए शाहजहाँ अजब अदा से मुस्कुरा रही है मुमताज़ मुहब्बत .. .. मेरे लिए मुहब्बत ही बस मेरा वज़ूद है उनके लिए एक खूबसूरत अंदाज मुहब्बत.. .. जमाने से डरकर छोड़ दी दिल की हवेली अब अकेली ही टहलती है मेरी जाँबाज मुहब्बत.. .. हंसतीं हैं वो भी तो क्या बस तुम न रोओ न रोओ ऐसे कि मुझे तुम पर है नाज़ मुहब्बत.. .. गुलाब की गुलाबी का गुनहगार हूँ मैं मेरी नादान...