ग़ज़ल 33.0
जो कहता था प्याज़ डाल के बढिया रोगनजोश बना , एक जनम वो रहा शिकारी एक जनम खरगोश बना। क़त्ल से पहले चाकू को भी सलामती का वादा था , अब अंगार को हुक्म हुआ है , चाकू को ख़ामोश बना । बहुत बड़े लोगों को देखा , ताउम्र क़ैद में रहते हैं , बना न मुझको सीप का मोती मुझको बूँदे ओस बना । मुझे ख़बर है दिये बुझ गये चारो ओर अंधेरा है , मोमबत्तियाँ जला रहा हूँ तख्ती पे फिरदौस बना । ठुकराया चौबिस चौखट का , सात सदी का प्यासा था, उसे पिला कर तू तर जाता साक़ी तू अफ़सोस मना। एक इश्क़ ने कहर मचाया , दूजे की तैयारी है ! वही गलतियाँ दोहराएगा , ' अश्वनीकुमार ' तू होश में आ। - अश्वनी कुमार फिरदौस --> ...