संदेश

मार्च, 2017 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शिक्षा-स्तुति

                         शिक्षा-स्तुति                           .                          शिक्षा मानव के हित में , मानवता हेतु ही आई है । जुड इससे कृतार्थ होने की , हमने शपथ उठाई है ।। सबके जीवन को इसने , शोभा से अपनी सजाया है । डूबा जो जलनिधि में इसके , खाली हाथ ना आया है । हे शिक्षा तुम सदा-सदा ही , जन-जन का कल्याण करो । बिन तेरे अस्तित्वहीन हम , अमर बनो न प्रयाण करो ।। चहुँदिश कोने कोने तक तुम , फूलो फलो विकास करो । मरणासन्न मानवता में अब , नवोत्कर्ष की साँस भरो ।। नव आलोक बिखेरो जग में , उज्ज्वलता की नई डगर । मानवता से भरी रहो तुम , रहो युगों तक यूँ ही अमर ।। बीते जो असंख्य दिवस सब , तेरी  महिमा  गाते  हैं । तुझ से ही जुड वे अतीत बन , नवजीवन पा जाते हैं ।। शिक्षा ...

तिरस्कार और आशा

       .......... तिरस्कार और आशा .......... तुम्हारी बालकनी की डाली में एक फल लगा है... तुम उसे खा नही सकती , वह मेरा ह्रदय है.... पर फिर भी तुम उसे तोड़ कर फेंक   देती हो ... शायद तुम्हारी बालकनी की सुंदरता पर धब्बा है वह अखाद्य फल.... उसे रास्ते पर कोई कुचल जाता है... और उसमें से बहुत सारा रस निकलता है......       .................. दो ..................... अब मेरा ह्रदय एक छिपकली है , तुम्हारे जीवन के कमरे के किसी कोने में..... तुम्हें सिर्फ एक छिपकली दिखाई देती है , जिसे तुम कमरे से बाहर फेंक देना चाहती हो... यह भूलकर की तुम उसके लिए अजनबी नहीं हो ,   और शायद कि वो किसी भी घर में जा सकती थी.. पर उसे तुम्हारे कमरे की दीवारें सबसे ज्यादा पसन्द हैं.....।       ................ तीन ................. अब मैं एक पौधा हूँ , तुम्हारे छत पर एक कोने में जो थोड़ी सी मिट्टी है उसी पर उग आया हूँ ... तुम पानी से छत को धोकर साफ करने आई हो.... कोई बात नहीं , तुम उखाड़ कर फेंक दो मुझे.... शायद इस...

अन्तर्विरोध

       अन्तर्विरोध थका मन आज पथ पर ही ठहरना चाहता है । पर हृदय थक कर भी हाँ संग्राम करना चाहता है ।।         है  अतुल  सौंदर्य  फैला ,         प्रकृति का ही शौर्य फैला ,         अपने आँचल की छोर फैला –         हर परमाणु भरना चाहता है । थका मन आज पथ पर ही ठहरना चाहता है ।।          हो  रहीं  नजरें  अंधेरीं ,          कालिमा की  भव्य फेरी ,          पर हृदय बिन किए देरी-          अतुल आलोक करना चाहता है । थका मन आज पथ पर ही ठहरना चाहता है ।।          आँखों से  बरसे हैं मोती ,          हृदय में हलचल सी होती ,   ...

पाकर आपको

        पाकर आपको जिंदगी आधी ही बीती है मगर , मुहब्बत बेपनाह इससे हो गई है । चाहत जो मेरी आँखों में थी वो अब भी है , पर नजर जाने किधर खो गई है ।। इतिहास दबा था कुछ पता न था , हवाओं के आने से धूल उडी  हैं । जो रुख था फिजाओं का आपसे उलट , जाने क्यों वे आपकी ही ओर मुडी हैं ।। एक नजर की दास्तां है अधूरी सी , अधूरी जागी चाहत अब सोती नहीं है । नगमों के खलिहान हुए अब खाली हैं , फिर भी गुलशन में कांटे ये बोती नहीं है ।। जिंदगी खुश है पाकर आपको , अब ये – पहले की तरह चिल्ला के रोती नहीं है । मैं पहला शख्स हूँ कि जिसे आजकल , जिंदगी से शिकायत कोई होती नहीं है ।।                                                               - अश्...

शुभ दीपावली

शुभ दीपावली   . यह हृदय मेरा दीपक है , जो पल प्रतिपल जलता है । और आँखों से अश्रु तेल , हर पल ही अब ढलता है । .   मेरे ह्रदय दीप की अँधेरे में - रहने की अदा निराली है । अपनी तो रोज दीवाली है।। . सब लोग खोलते दरवाजे , कि महालक्ष्मी तुम आ जाओ । मैं नयन द्वार ले फिरता हूँ , कि कभी तो दरस दिखा जाओ । . अमावस्या है विश्व के लिए - और मेरी रात भी काली है । अपनी तो रोज दीवाली है ।। . प्रतीक्षा जैसे लड्डू है , और प्रसाद , प्रवंचना है । तुम इष्टदेव बन बैठी हो , मुझे नाम-मन्त्र अब जपना है । . यह लो पूजा संपन्न हुई - प्रसाद भरी जीवन थाली है । अपनी तो रोज दीवाली है ।। . कुछ नि:शब्द पटाखों सी , मेरी अभिलाषा भी जलती है । यह बाल-जगत है खुश होता , विषवायु सी श्वाश निकलती है । . और अंत में यह कविता -   क्षण भर की सुन्दर लाली है । अपनी तो रोज दीवाली है ।। . . - अश्वनी कुमार                                                   ...