अन्तर्विरोध
अन्तर्विरोध
थका मन आज पथ पर ही ठहरना चाहता है ।
पर हृदय थक कर भी हाँ संग्राम करना चाहता है ।।
है अतुल
सौंदर्य फैला ,
प्रकृति का
ही शौर्य फैला ,
अपने आँचल
की छोर फैला –
हर परमाणु
भरना चाहता है ।
थका मन आज पथ पर ही ठहरना चाहता है ।।
हो रहीं
नजरें अंधेरीं ,
कालिमा
की भव्य फेरी ,
पर हृदय
बिन किए देरी-
अतुल आलोक
करना चाहता है ।
थका मन आज पथ पर ही ठहरना चाहता है ।।
आँखों
से बरसे हैं मोती ,
हृदय में
हलचल सी होती ,
करुणा जो
आधी ही सोती-
को अब
चैतन्य करना चाहता है ।
थका मन आज पथ पर ही ठहरना चाहता है ।।
प्राण
पण करके ये अर्पित ,
सारा
ये जीवन समर्पित ,
पर अभी
कुछ और अर्चित -
ये
हृदय इस शाम करना चाहता है ।
थका मन आज पथ
पर ही ठहरना चाहता है ।।
है
हृदय में हाँ अतुल बल ,
इसी
बल से सब सरल ,
ले
भाव लक्ष्य भेदन के प्रबल –
शर
संधान करना चाहता है ।
थका मन आज पथ
पर ही ठहरना चाहता है ।।
पर हृदय थक
कर भी हाँ संग्राम करना चाहता है ।।
- अश्वनी कुमार
B.Sc (H) Electronics
Maharaja Agrasen
College
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें