शिक्षा-स्तुति
शिक्षा-स्तुति
.
.
शिक्षा मानव के हित
में , मानवता हेतु ही आई है ।
जुड इससे कृतार्थ
होने की , हमने शपथ उठाई है ।।
सबके जीवन को इसने ,
शोभा से अपनी सजाया है ।
डूबा जो जलनिधि में
इसके , खाली हाथ ना आया है ।
हे शिक्षा तुम
सदा-सदा ही , जन-जन का कल्याण करो ।
बिन तेरे
अस्तित्वहीन हम , अमर बनो न प्रयाण करो ।।
चहुँदिश कोने कोने
तक तुम , फूलो फलो विकास करो ।
मरणासन्न मानवता
में अब , नवोत्कर्ष की साँस भरो ।।
नव आलोक बिखेरो जग
में , उज्ज्वलता की नई डगर ।
मानवता से भरी रहो
तुम , रहो युगों तक यूँ ही अमर ।।
बीते जो असंख्य
दिवस सब , तेरी महिमा गाते हैं
।
तुझ से ही जुड वे
अतीत बन , नवजीवन पा जाते हैं ।।
शिक्षा लेकर मानवता
भी , हो जाएगी अनुपम ।
जैसे सरसिज और खिला
हो, पाकर एक बूँद शबनम ।।
- अश्वनी कुमार
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें