प्रेम वृक्ष


              प्रेम वृक्ष

जब नैन तेरे कजरारे , मेरी नजरों से टकराये..
चाहत का बीज था फूटा , और प्रेम में अंकुर आये..
.
इस प्रेम लता को मैंने , सींचा आंसू के जल से..
मेरे हर एक आंसू पर , तेरे अश्रु भी ढलके...
.
तुमने मुस्कान सजाकर , इस प्रेम वृक्ष को पाला..
था जितना हर्ष हृदय में, सब मैंने भी दे डाला..
.
हम दोनों ने मिलकर के, निराई भी कर डाली..
नयनों में करके बातें, अविश्वास की घास निकाली..
.
दो हृदय पक्षियों का यह, बन गया है एक बसेरा ..
जिनके कलरव से गुंजित, है  जीवन तेरा मेरा..
.
होकर तरु विकसित अब , देता है  छाँव सुहानी….

पर्ण सरसराहट से कहता, अनकही सी अपनी कहानी...
.....
                                       - अश्वनी कुमार
..

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रतिज्ञा गान

राजा कृष्ण की होली

अश्लीलता