अभागा गुलाब : 1



     अभागा गुलाब : 1
.


मुझे याद है...
एक चहकता महकता गुलाब
मेरी ओर आया करता था..
..
पर उसे लगता था कि वो एक जूही है..
या फिर कोई छोटा मोटा गुलमोहर..
उसके हाथों की पत्तियो में मात्र अफ़सोस था..
गुलाब नहीं होने का अफ़सोस..
..
मैंने उसे अपनी ग़ज़लों का आइना दिखाया 
फिर भी  गुलाब होने का उसे यकीं नहीं आया.

..

तब मैंने उसे अपनी डायरी की क्यारी दिखाई..
जिसमें सारी की सारी गीतों की तितलियाँ उसी की ओर उड़े जा रहीं थीं...


मगर फिर भी गुलाब के पैरों की डालियों में मात्र अफ़सोस था ...
गुलाब नहीं होने का अफ़सोस ...

..

गुलाब अपने गुलाब न होने के दुख में मुरझाने लगा था..
उसका दुख मेरे भी मन को अब खाने लगा था.

.

मैंने कहा चलो तुम्हें कहीं घुमा दूँ..
इसी बहाने आज अपना गांव दिखा दूँ.

.

मुझे मेरे ही हृदय की गली में  एक मंदिर का पता , पता था..
जो विशुद्ध  प्रेम से बना था और जहाँ प्रेम ही देवता था.

.

नियति जहाँ  पुजारन थी..
ईष्या जहाँ भिखारन थी..
.......
मैंने गुलाब से कहा ..
खुद को महा प्रेम के चरणों में समर्पित कर दो..
गुलाब तैयार हो गया..

.

तभी पुजारन नियति, मंथरा बन गयी 
उसने कहा ...
बेवक़ूफ़ ईश्वर को गुलाब नहीं चढ़ाते...
तुम इसे लेकर मस्जिद क्यों नहीं जाते...
..
अब गुलाब को अपने गुलाब होने का यकीं हो आया..
पर  अभी भी उसके कोमल हृदय में मात्र अफ़सोस था..
गुलाब होने का अफ़सोस..

……………………………………………
                                          - अश्वनी कुमार


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रतिज्ञा गान

राजा कृष्ण की होली

अश्लीलता