मेरी संवेदना हो तुम
मेरी संवेदना हो तुम
।
हृदय में आज है जो पीड़ा
फिर से उभर आई ।
बन कर अश्रु शीत नयन
कमल में उतर आई ।
वही आँसू ,
वही पीड़ा ,वही आर्त वेदना हो तुम ।
मेरी संवेदना हो तुम
।।
अधरों पर सुमधुर हास
अरुण सूरज सा उग जाता है ।
नैनों में अश्रु जलद का सांवला काजल लग जाता है ।
इसी अलौकिक अद्वितीय
संयोग की विवेचना हो तुम ।
मेरी संवेदना हो तुम
।।
जो कंटक ,
कुसुम में खिल रहे खिलते रहेंगे ।
जो घाव हृदय को मिल
रहे मिलते रहेंगे ।
उन्हीं नए पुराने चमकते
घावों का कुरेदना हो तुम ।
मेरी संवेदना हो तुम
।।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें