ग़ज़ल 1.0
ख़्वाब जुगनू से थे रात आते गए..
.
चाँद में दाग है इसलिए हम तेरा..
इन सितारों में चेहरा बनाते गए..
.
साज थीं मेरी नजरें तेरे हुस्न की..
तो तू सजती गयी हम सजाते गए..
.
आंसुओ का खजाना संजोया नहीं..
कुछ बहाने से ही पर बहाते गए..
.
तुमने तोड़ा मेरा दिल तो क्या हो गया
आईने भी तो मुझको चिढ़ाते गए..
.
ना ठिकाना हमारा ना कोई शहर..
पर जो बेघर मिले तो बसाते गए..
.
रब की नेमत थी इतनी कि बरकत रही
लूटते वो गए हम लुटाते गए…..
.
बेवफा थे वो खुद ही मगर हर दफा
आजमाया हमें आजमाते गए...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें