ग़ज़ल 5.0

       
थी तुझे खबर के गुल है बेअसर मेरा ,
है  मुझे खबर के गुल है बाअसर मेरा ;

हर शाम को तो मेरी भी शाम ढलती है ,
हर सहर मगर है ढलता हर सहर मेरा ;

मैं भी तो उजली कमीज़ ज्यादा रगड़ता हूँ ,
कैसे कह दूं कि दिल है बेहतर मेरा ;

कभी ना पाँव उठे थे ये इबादतघर को ,
उठता ही नहीं तेरे दर से अब सर मेरा ;

जिंदगी किसी बाढ़ की मछली सी है ,
घर तो बहुत हैं यहाँ पर नहीं है घर मेरा ;

जैसा भी हो इस्तक़बाल तेरा नए शहर में,
बहुत रोता है तेरे जाने से ये शहर मेरा ;

इन दूधिया कमरों में आज भी अँधेरा है,
चिरागों की कालिख का है बस डर मेरा ;

                                    - अश्वनी कुमार

           

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रतिज्ञा गान

राजा कृष्ण की होली

अश्लीलता