ग़ज़ल 6.0
किसी धूप से मिलने को सारे छाँव चले ,
नदी की चाह है मुझमें भी एक नाव चले ;
दर्द दे ले जी भर के मगर साथ रहे ,
किसी कांटे को ढूँढने हमारे पाँव चले ;
देख चुका बहुत तेरा ये खूबसूरत शहर,
चलो एक बार कभी हमारे गाँव चलें ;
ये जख़्म हैं के तुम्हें देखकर ही जाएंगे ,
आज मक्खियां ढूंढने हमारे घाव चले ;
ये जानकर भी के उसको राख होना है ,
आग के इश्क में रात भर अलाव जले ;
- अश्वनी कुमार
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें