ग़ज़ल 8.0


आज खुद से भी झगड़ के बैठा हूँ ,
मैं अपने सपनों से लड़ के बैठा हूँ ;

मेरे गुलाब सूख गए और मैं उनके-
काँटों को सीने से जकड़ के बैठा हूँ ;

ठीक है अब ये तुम्हें नहीं निहारेंगी ,
अपनी आँखों को पकड़ के बैठा हूँ ;

मैं इश्क के दो घूंट क्या पी आया ,
लोग  कहते  हैं  बिगड़  के  बैठा हूँ ;

ये शीशे के खिलौने क्या रिझाएंगे ,
मैं चाँद की ज़िद पे अड़ के बैठा हूँ ;

खुशबू के परिंदों यहाँ मत आओ ,
चंदन नहीं है  राख़ रगड़ के बैठा हूँ ;

 के ये हमारा ग़ुरूर नहीं है साहब ,
मुर्दा हूँ  इसलिए  अकड़ के बैठा हूँ ;

                               - अश्वनी कुमार


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रतिज्ञा गान

राजा कृष्ण की होली

अश्लीलता