ग़ज़ल 9.0


के आग बेचैन है और बहुत रो रही है ,
आज उसके जलने की बात हो रही है ;

जख़्म छोड़िये,खरोंच तक नहीं आई ,
और मरहम मलने की बात हो रही है ;

लोग पत्थर पर फिसल जाते हैं,मेरी-
काई पर फिसलने की बात हो रही है ;

बर्फ शरमा के पानी में छुपने लगी ,
के उसके पिघलने की बात हो रही है ;

सालों से रूआबज़ा ही पीते आये है ,
और शोला निगलने की बात हो रही है ;

सितारों के हुकूमत की अमावस बीती ,
अब सूरज निकलने की बात हो रही है ;

कुम्हार की चाक इठला के नाची ,
मिट्टी के कुचलने की बात हो रही है ;

                                - अश्वनी कुमार



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रतिज्ञा गान

राजा कृष्ण की होली

अश्लीलता