गूलर के फूल


मैंने संभालकर रखीं हैं,
तुम्हारे नेलपॉलिश की खाली शीशीयां..

मेरे पुराने ट्रंक में 
एक रुमाल भी है तुम्हारा,
उसमें अभी भी तुम्हारी ख़ुशबू है...

और एक किनारे पर ,
तुम्हारी रफ़ वाली कॉपी का एक पन्ना है
अंग्रेजी की कर्सिव हैंडराइटिंग वाला
मैं हमेशा इसे छूकर पढता हूँ..

बक्से में सबसे नीचे रखा है,
तुम्हारे नाम का एक 'हैप्पी बर्थडे' लिखा हुआ ग्रीटिंग कार्ड ,
जो मैं तुम्हें उस दिन दे नहीं पाया...


वहीं एक कोने में मैंने रख दिए है ,
मुट्ठी भर गूलर के फूल,
के कभी ख़त्म न हो ,
तुम्हारे हिस्से का इश्क .

मगर दिल के इस संदूक में 
गूलर का फूल रखना,
बड़ा तकलीफ़ देता है ...

के तुम ज़रा जल्दी लौट आओ ना ...

                   - अश्वनी कुमार

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रतिज्ञा गान

राजा कृष्ण की होली

अश्लीलता