ग़ज़ल 16.0
कहीं कमी थी बहुत तो कहीँ बाज़ार रहा ,
अब के डीजल की तरह तेरा दीदार रहा ;
कुछ पढ़ने की आदत थी मुझे हर सुबह ,
मेरी आँखों में तेरी आँखों का अखबार रहा ;
अगली दफ़ा मेरी महफ़िल में भी रौनक होगी ,
इस ईद में मेरा चाँद ज़रा बीमार रहा ;
इठला के वो गुलाब तेरी जुल्फ में आया ,
मगर ख़ुशबू के मामले में भी बेकार रहा ;
मेरी राख से लीपा है तुमने चौका अपना ,
चल तुझ पर एक दावत का उधार रहा ;
अब नहीं आती यादें पहले सी बार बार ,
मेरी मौत का आना तो बस इक बार रहा ;
- अश्वनी कुमार
Jhakash
जवाब देंहटाएंThankyou
हटाएं