ग़ज़ल 18.0



कितने गीत हो गए अभी कितने फसाने होंगे ;
सजा ए इश्क़ में उनको भी आंसू तो बहाने होंगे ;

हम समझते हैं तुम्हारी शर्मो हया मगर, 
महफ़िल में आए हो तो ठुमके भी लगाने होंगे ;

फूलों में ख़ुशबू है, मगर रोशनी नहीं रही, 
रातरानी की टहनियों में बल्ब सजाने होंगे

मैं यही सोचकर अब परवाह नहीं करता, 
आज टूटे हैं घरौंदे तो कल आशियाने होंगे ;

है ज़रूरी के ज़ुबाँ में ज़रा सी कड़वाहट हो, 
ग़ुलाब सा खिलना है तो कांटे भी उगाने होंगे ;

दुश्मन भी जानता है अब मुरौवत नहीं होगी, 
गर जान बचानी है तो आतंकी मिटाने होंगे ;

बोल बैरी के तुझे अब हमसे कौन बचाएगा ? 
हमारे बम वहीं बरसेंगे जहाँ तेरे ठिकाने होंगे ;

                                           - अश्वनी कुमार






टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रतिज्ञा गान

राजा कृष्ण की होली

अश्लीलता