पुलवामा हमले पर
रक्त सिंचित है धरा फिर,
मन दुखित फिर है हमारा ।
रो रही है वृद्ध माता,
खो दिया निज पुत्र को ।
अपने इस आघात पर वह,
क्यों न कोसे रूद्र को ।
संग्राम के नभ में तिरोहित ,
अल्पायु में ही नयन तारा ।
रक्त सिंचित है धरा फिर,
मन दुखित फिर है हमारा ।
नव विवाहित युगल युग्म के,
प्रेम का हुआ आज मर्दन ।
विलाप करती सिंदूर मिटा,
तोड़ती चूड़ी है
दुल्हन ।
रो रही आकाशगंगा,
व्यथित है ब्रह्मांड सारा ।
रक्त सिंचित है धरा फिर,
क्रुद्ध मन अब है हमारा ।
क्रोध से अब धमनियों में,
रक्त का संचार बढ़ता ।
भरतवंशी मस्तकों में,
युद्ध का है विचार चढ़ता ।
हृदय अरि संहार
को,
व्याकुल तो होगा भी
तुम्हारा ।
रक्त सिंचित है धरा फिर,
क्रुद्ध मन अब है हमारा ।
इस तरह वो वार करते,
हैं जो छुप कर ओट से ।
कायरों की फ़ौज हैं वो,
डरते हमारी चोट से ।
युद्ध करना है तो आओ,
रणभूमि में हमने पुकारा ।
रक्त सिंचित है धरा फिर,
क्रुद्ध मन अब है हमारा।
🙏🙏
जवाब देंहटाएं