ग़ज़ल 20.0



चाँद है या के जैसे गर्म भात उबलता है, 
एक काले कटोरे मे सारी रात उबलता है ;

आज फिर उसका मुन्ना भूखा ही सोयेगा, 
बुझे हुए चूल्हे पर जज्बात उबलता है ;

जब उबलकर सारे आंसू सूख जाते हैं, 
जिस्म का सारा लहू एक साथ उबलता है ;

आज के जश्न में भी उसी की दावत होगी, 
संसद के कडाहे में आदमज़ात उबलता है ;

तेरा शहर सजाने की बेकार कोशिश में, 
दूर दूर तक ये सारा देहात उबलता है ;

                             - अश्वनी कुमार

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रतिज्ञा गान

राजा कृष्ण की होली

अश्लीलता