ग़ज़ल 21.0
के आज बरसों बाद ढूंढने निकले हैं,
वो अमावस में चाँद ढूंढने निकले हैं ;
वो इसे चुनाव कहते हैं मैं कहता हूँ,
कुछ कबूतर सैयाद ढूंढने निकले हैं ;
जो प्रयागराज के मेले में खो गया,
आज वो इलाहाबाद ढूंढने निकले हैं ;
फूँकने से नींव जिनकी हिल गयी,
वो हमारी बुनियाद ढूंढने निकले हैं ;
जरा देखिये के आप ही उस्ताद हैं ,
और आप ही उस्ताद ढूंढने निकले हैं,
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें