ग़ज़ल 22.0


मरहम ए इश्क़ दिल की चोटों में रह ही गया,
नजर मिल गई तो जाम ,लोटों में रह ही गया ;

आँखों में उलझा दिल जब बाहर आया, 
उसके आसमानी सूट के गोटों में रह ही गया ;

मेरे सारे तोहफे उसने लौटा दिये मगर, 
जरा सा लिपस्टिक उसके होटों में रह ही गया ;

बड़ी सावधानी से क्रॉप किया मैंने उसको, 
मगर उसका दुपट्टा मेरी फोटो में रह ही गया ; 

भूल गया के 'सोनम गुप्ता बेवफ़ा है' मगर, 
खयाल दिल से निकला, नोटों में रह ही गया ; 

                                   - अश्वनी कुमार

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रतिज्ञा गान

राजा कृष्ण की होली

अश्लीलता