ग़ज़ल 24.0


ये सब तो तमाशे हैं तमाशे हम क्या देखें, 
इस से बहुत अच्छा है के तेरा चेहरा देखें । 

उसकी खामियां, उसकी कमियां मुझसे न कहें, 
मेरा महबूब बुरा लगता है तो उसे ना देखें । 

उसे आजादी दो के वो किसी और को चाहे, 
मुहब्बत का अब ये नया कायदा देखें ।

ये उसने अपने शहर से भिजवायी है, 
इस इलायची का जरा जायका देखें । 

कभी नहीं देखेंगे तुम्हें बस इतना बताओ
अगर तुमको ना देखें तो हम क्या देखें ? 

हमारे इजहार पर उन्होंने मुस्कुरा के कहा, 
हमारा सुझाव है के जनाब आईना देखें । 

जिस तरह आप मुझे देखती हैं मोहतरमा, 
कृपया उस तरह किसी और को ना देखें । 

                                         - अश्वनी कुमार

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रतिज्ञा गान

राजा कृष्ण की होली

अश्लीलता