ग़ज़ल 25.0


यूँ अकेले हमें छोड़ कर ना जाया जाए ;
अगर हम रूठे हैं तो हमें मनाया जाए ;

इश्क़ ने भी लूटी हैं कई जिंदगियाँ, 
चलो इश्क़ का भी पुतला जलाया जाए ;

लोग सहरा तक आकर लौट जाते हैं, 
आओ इक शहर यहाँ भी बसाया जाए ;

मुमकिन है कभी दाखिल हो रोशनी कोई, 
अंधेरा कमरा है फिर भी सजाया जाए ; 

यूँ नाराज़ रहने से तो तकलीफ़ और बढ़ेगी,
आज महफ़िल में उनको भी बुलाया जाए ;

कब तलक माली से खरीदते रहेंगे फूल , 
एक गुलाब खुद के बगीचे में लगाया जाए ;

                          - अश्वनी कुमार

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रतिज्ञा गान

राजा कृष्ण की होली

अश्लीलता