ग़ज़ल 26.0
सुबह सुबह उठ के
रात मैके चली गयी,
शाम को फिर आऊँगी कह के चली गयी ।
तुमने रश्क़ में आकर के पतवार हटा दी,
तो नाव नदी में ख़ुद से बह के चली गयी ।
तो नाव नदी में ख़ुद से बह के चली गयी ।
ये सुना तो मैं भी अपनी प्यास से डरने लगा,
के इक इमारत दरिया में ढह के चली गयी ।
के इक इमारत दरिया में ढह के चली गयी ।
तुम क्या ठहरे घोसले में रात भर मेरे ,
रात मुझमें एक चिड़िया चहके चली गयी।
रात मुझमें एक चिड़िया चहके चली गयी।
जब से उड़ा परिंदा उस गुल के करीब से,
जिस्म महका रुह भी महके चली गयी ।
जिस्म महका रुह भी महके चली गयी ।
हवा ने जलता देखा तो बुझाने चली आई,
जिंदगी कोई आग थी दहके चली गई ।
जिंदगी कोई आग थी दहके चली गई ।
- अश्वनी कुमार
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें