ग़ज़ल 28.0
अब चाभी रखी
होगी फिर भी तोड़े ताले जाएंगे,
इन भोले भाले
शब्दों के सौ अर्थ निकाले जाएंगे ।
जख्म जिन्हें
नासूर बने, उनके हिस्से में दर्द रखे,
जिनको गिरने का
शौक रहे वो लोग संभाले जाएंगे ।
एक रात सोये
रहकर है सीखा राम को खो देना,
जब कान्हा यमुना
छोड़ेगा, तब सारे ग्वाले जाएंगे ।
हिंदुत्व की नदी
ये अक्सर चुनावों में बढियाती है,
नइया वाले रुके
रहें, बस गइया वाले जाएंगे ।
कोई जाल बिछाए
होगा दाने किसको भारी हैं,
उड़ जाना तुम
रोज कबूतर जब दाने डाले जाएंगे ।
दर्द करेंगे
छाले लेकिन राही तुम चलते रहना,
चलने से छाले आए
हैं चलने से छाले जाएंगे ।
- अश्वनी कुमार
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें