ग़ज़ल 31.0
कभी बदचलन
तो कभी बेवफ़ा बनाती है,
देखिये ये
दुनियां हमें क्या क्या बनाती है।
शक्कर
खरीदते हुए दिखी आज शायद,
सर्दी के
मौसम में वो कुछ मीठा बनाती है।
हम
पंछीयों को कभी पिंजरे में नहीं रखते,
चिड़िया
आके मेरे घर में घोसला बनाती है,
जब
तुम्हारे तर्कों से दुनियाँ हार जाती है,
एक कहानी
गढ़ के उसका हौव्वा बनाती है।
कान्हा की
मूर्ति संग गुड़िया रख बहन मेरी,
कभी मीरा
बनाती है कभी राधा बनाती है।
कभी घर
जायें उसके तो शब ए बरसात में जाएं,
सुना है
पकौड़ियां वो बड़ा अच्छा बनाती है।
मैं अक्सर
ही किचन में जाकर बैठ जाता हूँ,
मेरी माँ
जब भी अकेले ही खाना बनाती है।
मंडरा के
तेरे पास से जब मेरी रूह आती है,
फिर रात
भर रोती है, इक मतला बनाती है।
जब आवाम
के हिस्से में रह जाती हैं क़तरनें,
क़तरनें
जोड़ के वो इंकलाब का झंडा बनाती है।
- अश्वनी कुमार
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें