गज़ल 32.0
सुबह सुबह
पूरब में नूर बहाया है,
उसने पानी
में सिंदूर बहाया है।
बेवाओं को
सिंगारों से काम नहीं,
कंगन करके
चकनाचूर बहाया है।
उजले
चेहरे पे दो आँखें हैं जैसे,
दूध के
दरिया में अंगूर बहाया है।
यूँ ही
काजल नहीं फैलता गालों तक,
सोनपरी ने
अश्क़ ज़रुर बहाया है।
लहरों के
स्वागत में रेत का घर जोड़ा,
लहरों ने
उसे काफी दूर बहाया है।
कहा था
उसने कोई चिट्ठी मत लिखना,
गुलाब एक
होके मजबूर बहाया है।
- अश्वनी कुमार
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें