ग़ज़ल 33.0
जो कहता था
प्याज़ डाल के बढिया रोगनजोश बना,
एक जनम वो रहा
शिकारी एक जनम खरगोश बना।
क़त्ल से पहले
चाकू को भी सलामती का वादा था,
अब अंगार को
हुक्म हुआ है, चाकू को ख़ामोश बना ।
बहुत बड़े लोगों
को देखा, ताउम्र क़ैद में रहते हैं,
बना न मुझको सीप
का मोती मुझको बूँदे ओस बना ।
मुझे ख़बर है
दिये बुझ गये चारो ओर अंधेरा है,
मोमबत्तियाँ जला
रहा हूँ तख्ती पे फिरदौस बना ।
ठुकराया चौबिस
चौखट का, सात सदी का प्यासा था,
उसे पिला कर तू
तर जाता साक़ी तू अफ़सोस मना।
एक इश्क़ ने कहर
मचाया, दूजे की तैयारी है !
वही गलतियाँ
दोहराएगा, 'अश्वनीकुमार' तू होश में आ।
- अश्वनी कुमार
फिरदौस --> स्वर्ग
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें