लोकतंत्र
अगर मिर्च को
उसके कड़वा होने की वजह से काट दिया गया,
तो बताइये कि
सेब को क्यों काटा गया?,
वह तो मीठा था!
सच तो ये है कि
जिसकी तश्तरी में हमने खुद को
परोसा है,
उसके हाथ में एक
चाकू है।
जिसे वह अपनी
भूख और ज़रूरत के हिसाब से इस्तेमाल में लाता है।
दरअसल इस देश
में लोकतंत्र की लौ जलाई नहीं, सुलगाई जाती रही
है ।
जिससे रोशनी
नहीं होती,
सिर्फ धुआँ होता
है ।
आप उनसे पूछिए,
वो कहेंगे हम इस
धुएं से मच्छर भगाएंगे ।
लेकिन असल में
भगाई जातीं हैं ,
मधुमक्खियाँ,
और थोड़ी ही देर
में सारा शहद लूट लिया जाता है !
(वक्त दर वक्त बस मधुमक्खियों के नाम बदल
जाते हैं,
कभी आदिवासी, कभी हिंदू, तो कभी मुसलमान
।)
यहाँ कुछ लोगों
को चाहिए आजादी,
और कुछ लोगों को
ईश्वर/अल्लाह,।
आपको क्या चाहिए?
सिर्फ लोकतंत्र
!!
(दो जून की रोटी की तरह !)
मुझे तो न्याय
चाहिए।
- अश्वनी कुमार
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें