ऐ प्रिये प्रेरणा बनी रहो
ऐ प्रिये प्रेरणा बनी रहो … मिलाओ न नैन नाराज रहो , संकेत न कोई आज करो.. अपनी भव्य कलाओं से तुम , भले न दिल पर राज करो.. … पर इसी अलौकिक चिर अक्षय , अतुल शांति से सनी रहो.. ऐ प्रिये प्रेरणा बनी रहो , ऐ प्रिये प्रेरणा बनी रहो... … हो आह्लादित और मुस्कुरा , मन में मेरे मत हर्ष भरो... है एक निवेदन लक्ष्य प्राप्ति व विजय श्री हेतु संघर्ष भरो... …. आशा प्रसून से ह्रदय भरो , तुम थोड़ी भले अनमनी रहो.. ऐ प्रिये प्रेरणा बनी रहो , ऐ प्रिये प्रेरणा बनी रहो... .. राहों में जब सुंदरता की , मृगतृष्णा में मन फंस जाए.. मानस में मेरे अति भ्रामक , कोई भी...