संदेश

मूक पीड़ा

चांदी सा चम चम करता , चेहरा उतरा उतरा है । इस रिमझिम बारिश में भी , सूखा हर एक कतरा है । साहिल को मौज सताती , नदिया को तीर न भाता । सागर भी   रूठा   रूठा , वेदना ज्वार भर लाता । जीवन की सुमधुर तानें , गाती हैं प्रलय के गाने । एक सच्चा आंसू मन में , अब खड़ा है सीना ताने । प्रियतम की धुंधली यादें , हैं व्याकुल बनने को पीड़ा । कुंठित झंकृत सी लगती , टूटे     तारों     की     वीणा । चंदा की चमक है फीकी , रोते   हैं   समाँ   के   तारे । रुक जाते थे शबनम जो , अब फूल से गिर कर हारे । आँखे भी चमक खो करके , एक नमी सी हैं भर लाती । छिनेगा क्षितिज ये तुझको , बस क्षितिज निहारतीं जातीं । मेरे   हाथों   की   रेखा , सिकुड़ी नजर आती है । कहती है , ये किस्मत भी , क्या खूब कहर ढाती है । मेरे मानस गुलशन में , एक प्रलय पतझड़ है आया । मसल कर सब फूलों को , हल्के से है मुसकाया । अब होंठ चिपकते जाते , और नैन अश्रु बरसाते । सौ दर्द पनप कर मन में , नर...

ग़ज़ल 11.0

न हो मकाँ तो कोई खंडहर दे दे , इन हवाओं को भी एक घर दे दे   ; मेरी झोली में तू आफ़ताब न दे , मेरे   कासे     में   मेरा   शहर दे   दे ; ये मासूमियत मेरी जान न ले ले , दुनियादारी का ज़रा हुनर दे दे ; बादलों ने जमीं पर धूप न देखी, उन्हें कुछ कोयले जलाकर दे दे ; दिन चढ़ेगा तो भूख और बढ़ेगी , तू   मुझे   नाश्ते में   ही ज़हर दे दे ; अब के महबूब को गुलाब न दे , चांदनी   रात   में   गुलमोहर दे दे ;                                       - अश्वनी कुमार

प्रेयसि ! स्वीकार करो वंदन

धवल कमल , तव मुख निर्मल , स्वर सरस और - मुस्कान सरल , स्वागत करते  मम्   अश्रु-पुष्प , कविता हो जाती है चंदन । प्रेयसि ! स्वीकार करो वंदन ।। सस्वर निःस्वर , यह हृदय सिहर , भटका छिटका - ले प्रेम अमर ; निज नयन नीर से कर   बैठा , सस्मित चेहरे का अभिनन्दन । प्रेयसि ! स्वीकार करो वंदन ।। उषा निशा , हर दिशा दिशा , पगली सी फिरती - है जिजीविषा , प्रतिपल स्मृतियों से होता , मानस - वीणा   में   स्पंदन । प्रेयसि! स्वीकार करो वंदन ।। मधुवन उपवन , ये मेरे नयन , हैं तुम्हें ढूंढते - आजीवन ; किन्तु न तुमको पाते हैं तो , करने     लगते     है     क्रंदन । प्रेयसि ! स्वीकार करो वंदन ।।                                - अश्वनी कुमार

ग़ज़ल 10.0

                      छोड़कर   के पुराना लिबास  , बैठा था  ; मैं ओढ़कर शाख़-ए-पलाश , बैठा था  ; जहाँ मैंने चाहा था हम तुम मिलें कभी , एक जोड़ा , वहीं हटा के घास , बैठा था ; माशूक के दीदार पर सब उछल पड़े , मैं एक कोने में थाम के सांस , बैठा था ; अपना घोसला छोड़कर एक तोता , कैद होने को पिंजरे के पास , बैठा था ; सबको देखा साक़ी ने मुझे नहीं देखा , मैं भी हाथ में लेकर गिलास , बैठा था ; के जहाँ तुम्हारे आँसू गिरे थे कल , आज वहां एक शायर उदास , बैठा था ; रिहा करने को तुम्हें अपने क़त्ल से , गोद में लेकर मैं अपनी लाश , बैठा था ;                               - अश्वनी कुमार

ग़ज़ल 9.0

के आग बेचैन है और बहुत रो रही है , आज उसके जलने की बात हो रही है ; जख़्म छोड़िये , खरोंच तक नहीं आई , और मरहम मलने की बात हो रही है ; लोग पत्थर पर फिसल जाते हैं , मेरी- काई पर फिसलने की बात हो रही है ; बर्फ शरमा के पानी में छुपने लगी , के उसके पिघलने की बात हो रही है ; सालों से रूआबज़ा ही पीते आये है , और शोला निगलने की बात हो रही है ; सितारों के हुकूमत की अमावस बीती , अब सूरज निकलने की बात हो रही है ; कुम्हार की चाक इठला के नाची , मिट्टी के कुचलने की बात हो रही है ;                                 - अश्वनी कुमार