ग़ज़ल 16.0
कहीं कमी थी बहुत तो कहीँ बाज़ार रहा , अब के डीजल की तरह तेरा दीदार रहा ; कुछ पढ़ने की आदत थी मुझे हर सुबह , मेरी आँखों में तेरी आँखों का अखबार रहा ; अगली दफ़ा मेरी महफ़िल में भी रौनक होगी , इस ईद में मेरा चाँद ज़रा बीमार रहा ; इठला के वो गुलाब तेरी जुल्फ में आया , मगर ख़ुशबू के मामले में भी बेकार रहा ; मेरी राख से लीपा है तुमने चौका अपना , चल तुझ पर एक दावत का उधार रहा ; अब नहीं आती यादें पहले सी बार बार , मेरी मौत का आना तो बस इक बार रहा ; - अश्वनी कुमार