संदेश

मेरी संवेदना हो तुम

मेरी संवेदना हो तुम । हृदय में आज है जो पीड़ा फिर से उभर आई । बन कर अश्रु शीत नयन कमल में उतर आई । वही आँसू , वही पीड़ा , वही आर्त वेदना हो तुम । मेरी संवेदना हो तुम । । अधरों पर सुमधुर हास अरुण सूरज सा उग जाता है । नैनों में अश्रु जल द  का सांवला काजल लग जाता है । इसी अलौकिक अद्वितीय संयोग की विवेचना हो तुम । मेरी संवेदना हो तुम । । जो कंटक , कुसुम में खिल रहे खिलते रहेंगे । जो घाव हृदय को मिल रहे मिलते रहेंगे । उन्हीं नए पुराने चमकते घावों का कुरेदना हो तुम । मेरी संवेदना हो तुम । ।

मैं और तुम

खूबसूरत तो बहुत है .. तुम्हारे घर के सामने का पुल. पर जब से तुम वापस आई हो. तो फिसलन भी बहुत है. चारो ओर गुलाब के फूल . (जब भी कोई गिनता है तो. हर बार घर के अंदर का एक गुलाब छूट जाता है.) पर गुलाबों में भी मैं देख पाता हूँ.. एक अलग सा रास्ता . तुम्हारे घर तक आने का.. ( वो तुमने ही मुझे बताया है.) मगर मैं भी फिसल जाता हूँ .. और नदी गिरने लगता हूँ .. कि अचानक तुम पकड़ लेती हो.. मेरा हाथ अपने चमकीले हाथों में.. तुम घबरा गयी हो.. ( कि कोई इस तरफ आ रहा है ).. मैं नदी में गिर रहा हूँ.. और तुम्हारा दिल डूब रहा है..।                                        अश्वनी कुमार

मुहब्बत : 1

            मुहब्बत  : 1 अदीबों के दिल की तो होती है साज़ मुहब्बत  मेरे दिल में बहुत रो रही है आज़ मुहब्बत .. .. खूबसूरतों की तलाश है उनकी मुहब्बत को मेरे सीने में है जिनकी मोहताज़ मुहब्बत.. .. हमारी रूह फ़ना हो गयी उनकी चाहत में सुबहोशाम लगाती है उनको आवाज़ मुहब्बत.. .. बिना इज़हार के मुझको आवारा बना दिया आज भी मेरे जिस्म में है एक   राज़ मुहब्बत.. .. किया था मुकम्मल जिसे जिंदगी ए जन्नत  वो  लगती है मेरी मौत का आगाज़ मुहब्बत... .. क्या समां है आज सिसक रहा है दिल ए शाहजहाँ अजब अदा से मुस्कुरा रही है मुमताज़ मुहब्बत .. .. मेरे लिए मुहब्बत ही  बस  मेरा वज़ूद है उनके लिए एक खूबसूरत अंदाज मुहब्बत.. .. जमाने से डरकर छोड़ दी दिल की हवेली अब अकेली ही टहलती है मेरी जाँबाज मुहब्बत.. .. हंसतीं हैं वो भी तो क्या बस तुम न रोओ न रोओ ऐसे कि मुझे तुम पर है नाज़ मुहब्बत.. .. गुलाब की गुलाबी का गुनहगार हूँ मैं   मेरी नादान...

अभागा गुलाब : 1

       अभागा गुलाब : 1 . मुझे याद है... एक चहकता महकता गुलाब मेरी ओर आया करता था.. .. पर उसे लगता था कि वो एक जूही है.. या फिर कोई छोटा मोटा गुलमोहर.. उसके हाथों की पत्तियो में मात्र अफ़सोस था.. गुलाब नहीं होने का अफ़सोस.. .. मैंने उसे अपनी ग़ज़लों का आइना दिखाया   फिर भी   गुलाब होने का उसे यकीं नहीं आया. .. तब मैंने उसे अपनी डायरी की क्यारी दिखाई.. जिसमें सारी की सारी गीतों की तितलियाँ उसी की ओर उड़े जा रहीं थीं... मगर फिर भी गुलाब के पैरों की डालियों में मात्र अफ़सोस था ... गुलाब नहीं होने का अफ़सोस ... .. गुलाब अपने गुलाब न होने के दुख में मुरझाने लगा था.. उसका दुख मेरे भी मन को अब खाने लगा था. . मैंने कहा चलो तुम्हें कहीं घुमा दूँ.. इसी बहाने आज अपना गांव दिखा दूँ. . मुझे मेरे ही हृदय की गली में   एक मंदिर का पता , पता था.. जो विशुद्ध   प्रेम से बना था और जहाँ प्रेम ही देवता था. . नियति जहाँ   पुजारन थी.. ईष्या जहाँ भिखारन थी.. ....... मैंने गुलाब से कहा .. खुद क...

प्रेम वृक्ष

              प्रेम वृक्ष जब नैन तेरे कजरारे , मेरी नजरों से टकराये.. चाहत का बीज था फूटा , और प्रेम में अंकुर आये.. . इस प्रेम लता को मैंने , सींचा आंसू के जल से.. मेरे हर एक आंसू पर , तेरे अश्रु भी ढलके... . तुमने मुस्कान सजाकर , इस प्रेम वृक्ष को पाला.. था जितना हर्ष हृदय में , सब मैंने भी दे डाला.. . हम दोनों ने मिलकर के , निराई भी कर डाली.. नयनों में करके बातें , अविश्वास की घास निकाली.. . दो हृदय पक्षियों का यह , बन गया है एक बसेरा .. जिनके कलरव से गुंजित , है  जीवन तेरा मेरा.. . होकर तरु विकसित अब , देता है  छाँव सुहानी … . पर्ण सरसराहट से कहता , अनकही सी अपनी कहानी... .....                                         -   अश्वनी कुमार ..

ऐ प्रिये प्रेरणा बनी रहो

                                 ऐ प्रिये प्रेरणा बनी   रहो                                          … मिलाओ न नैन नाराज रहो , संकेत न कोई आज करो.. अपनी भव्य कलाओं से तुम , भले न दिल पर राज करो.. … पर इसी अलौकिक चिर अक्षय , अतुल शांति से सनी रहो.. ऐ प्रिये प्रेरणा बनी   रहो , ऐ प्रिये प्रेरणा बनी   रहो... … हो आह्लादित और मुस्कुरा , मन में मेरे मत हर्ष भरो... है एक निवेदन लक्ष्य प्राप्ति व विजय श्री हेतु संघर्ष भरो... …. आशा प्रसून से ह्रदय भरो , तुम थोड़ी भले अनमनी रहो.. ऐ प्रिये प्रेरणा बनी रहो , ऐ प्रिये प्रेरणा बनी रहो... .. राहों   में जब सुंदरता की , मृगतृष्णा में मन फंस जाए.. मानस में मेरे अति भ्रामक , कोई   भी...

दी रिएक्शन्स ऑफ लव

..........      दी  रिएक्शन्स  ऑफ लव. ... मैंने ब्रेन के गर्ल्स कॉर्नर पे , बस तेरा नाम लिखा है.. और स्टडी कार्नर को , तेरी यादों ने सता रखा है .. मेरी आँखों की ये रेटिना तेरी ही इमेज बस चाहे.. कुछ तो है तेरी स्टाइल में , जो मेरा दिल ले जाये.. तेरी जुल्फ बन गयी है , मेरी हार्ट बीट रेगुलेटर.. करती इंक्रीज ये इसको , तेरे फेस पे होके स्कैटर.. धक धक की जगह अब हाय , तेरा नाम ही बाहर आये... कुछ तो है तेरी स्टाइल में जो मेरा दिल ले जाये... पढूं फिजिक्स जब भी मैं , याद आये हमारा अट्रैक्शन .. तू पॉजिटिव मैं नेगेटिव , तेरी मेरी बस ये डेफिनिशन.. तेरी आँखों का अल्कोहल केमिस्ट्री मुझे पढ़ाये .. कुछ तो है तेरी स्टाइल में जो मेरा दिल ले जाये.. .. ..                     - अश्वनी कुमार Top of Form