संदेश

ग़ज़ल 3.0

दिल है या के इश्क का शमशान जलता है , हर रोज़ यहाँ अब कोई अरमान जलता है ; जलते हैं हम तुम्हारे ही इश्क़ की आग़ में  , और हमसे तुम्हारा सारा खानदान जलता है ; जल के   बनता है दीया सिर्फ़ जलने के लिए , ताउम्र, अँधेरे कमरे में सुनसान   जलता है ; दूर का ही सही वो कोई अपना रहा होगा , किसी के लिए क्या कोई अनजान जलता है ; ऐसी नजदीकियों से तो दूरियाँ ही अच्छीं है , तालाब के पास है फिर भी मकान जलता है ; आप तो बस अपनी फुलझड़ियाँ जलाओ, जले , जो किसी का खेत खलिहान जलता है ; आग लगी जंगल के सब दरख़्त जल गए , अब तो उनके जलने का निशान जलता है ; आफ़ताब के आने से तो कयामत होगी  , अभी चाँद की गर्मी से आसमान जलता है  ; लाख और कपास ओढ़ रक्खी थी हमने , वरना यूँ ही नहीं कोई बेनिशान जलता है   ;                                      - अश्वनी कुमार

ग़ज़ल 2.0

             शोर सारी गली और मोहल्ला हो जाएगा , जितना इश्क़ नहीं होगा हल्ला हो जायेगा ; चाँद को भूल से भी आँख भर मत देखना , उसकी नज़र में आ गया निठल्ला हो जायेगा ; हमारी झोपड़ी ये कहकर जला दी उसने के , जल्द ही सबका मकान दोतल्ला हो जायेगा ; नाव कागज़ की चला लो तो कोई बात नहीं , जो लकड़ी की चलाई तो मल्लाह हो जायेगा ; बड़ा आसान है ये इश्क का कारोबार सारा , बस एक ही नज़र से बिस्मिल्लाह हो जायेगा ; काफिर वो हैं जो गैरों का घर जलाते हैं , चूल्हा जला , किसी का तू अल्लाह हो जायेगा ;                                                                              -- अश्वनी कुमार  

दिन बीत गए

दिन बीत गए  दिन बीत गए , मेरे दिल के दिन अब बीत गए । गुलशन से बहारें रूठ गयीं , ग़ज़लों की कतारें टूट गयीं । मन में है  अब   हलचल बस , आँखों से फुहारें छूट रहीं । बरसों तक थे जो संग चले , हाय आज कहाँ वे मीत गए । दिन बीत गए दिन बीत गए , ग़ज़लों के दिन भी बीत गए   ।। चन्दा तुम मेरी खुशियों में , चम चम चम चमका करते थे । ऐ घुंघरू मेरे दिल के तुम , बड़े ज़ोर से खनका करते थे । कहाँ गयी सब खनक चमक , हाय आज कहाँ वे गीत गए । दिन बीत गए दिन बीत गए ,  चन्दा के दिन भी बीत गए ।। कलियाँ हैं खिलना भूल गयीं , भवरों से   मिलना भूल गयीं । रोती हैं , तितलियाँ पंखों पर - रंगों   को मलना भूल गयीं । गिरते थे दिल के फूलों पर , हाय आज कहाँ वे शीत गए । दिन बीत गए दिन बीत गए , फूलों के दिन भी बीत गए ।। आँखों के आगे अँधेरे , रहते हैं अब काले काले । यादों के लोहे से बनकर , चुभते है जख्मों के भाले । ऐ दुनियावालों जश्न करो , हम हार गए तुम जीत गए । दिन बीत गए दिन बीत गए , मेरे दिल के दिन अब बीत गए ।।        ...

ग़ज़ल 1.0

उनको ख्वाबों में भी हम मनाते गए .. ख़्वाब जुगनू से थे रात आते गए .. . चाँद में दाग है इसलिए हम तेरा .. इन सितारों में चेहरा बनाते गए .. . साज थीं मेरी नजरें तेरे हुस्न की .. तो तू सजती गयी हम सजाते गए .. . आंसुओ का खजाना संजोया नहीं .. कुछ बहाने से ही पर बहाते गए .. . तुमने तोड़ा मेरा दिल तो क्या हो गया आईने भी तो मुझको चिढ़ाते गए .. . ना ठिकाना हमारा ना कोई शहर .. पर जो बेघर मिले तो बसाते गए .. . रब की नेमत थी इतनी कि बरकत रही लूटते वो गए हम लुटाते गए ….. . बेवफा थे वो खुद ही मगर हर दफा आजमाया हमें आजमाते गए...

मेरी संवेदना हो तुम

मेरी संवेदना हो तुम । हृदय में आज है जो पीड़ा फिर से उभर आई । बन कर अश्रु शीत नयन कमल में उतर आई । वही आँसू , वही पीड़ा , वही आर्त वेदना हो तुम । मेरी संवेदना हो तुम । । अधरों पर सुमधुर हास अरुण सूरज सा उग जाता है । नैनों में अश्रु जल द  का सांवला काजल लग जाता है । इसी अलौकिक अद्वितीय संयोग की विवेचना हो तुम । मेरी संवेदना हो तुम । । जो कंटक , कुसुम में खिल रहे खिलते रहेंगे । जो घाव हृदय को मिल रहे मिलते रहेंगे । उन्हीं नए पुराने चमकते घावों का कुरेदना हो तुम । मेरी संवेदना हो तुम । ।

मैं और तुम

खूबसूरत तो बहुत है .. तुम्हारे घर के सामने का पुल. पर जब से तुम वापस आई हो. तो फिसलन भी बहुत है. चारो ओर गुलाब के फूल . (जब भी कोई गिनता है तो. हर बार घर के अंदर का एक गुलाब छूट जाता है.) पर गुलाबों में भी मैं देख पाता हूँ.. एक अलग सा रास्ता . तुम्हारे घर तक आने का.. ( वो तुमने ही मुझे बताया है.) मगर मैं भी फिसल जाता हूँ .. और नदी गिरने लगता हूँ .. कि अचानक तुम पकड़ लेती हो.. मेरा हाथ अपने चमकीले हाथों में.. तुम घबरा गयी हो.. ( कि कोई इस तरफ आ रहा है ).. मैं नदी में गिर रहा हूँ.. और तुम्हारा दिल डूब रहा है..।                                        अश्वनी कुमार

मुहब्बत : 1

            मुहब्बत  : 1 अदीबों के दिल की तो होती है साज़ मुहब्बत  मेरे दिल में बहुत रो रही है आज़ मुहब्बत .. .. खूबसूरतों की तलाश है उनकी मुहब्बत को मेरे सीने में है जिनकी मोहताज़ मुहब्बत.. .. हमारी रूह फ़ना हो गयी उनकी चाहत में सुबहोशाम लगाती है उनको आवाज़ मुहब्बत.. .. बिना इज़हार के मुझको आवारा बना दिया आज भी मेरे जिस्म में है एक   राज़ मुहब्बत.. .. किया था मुकम्मल जिसे जिंदगी ए जन्नत  वो  लगती है मेरी मौत का आगाज़ मुहब्बत... .. क्या समां है आज सिसक रहा है दिल ए शाहजहाँ अजब अदा से मुस्कुरा रही है मुमताज़ मुहब्बत .. .. मेरे लिए मुहब्बत ही  बस  मेरा वज़ूद है उनके लिए एक खूबसूरत अंदाज मुहब्बत.. .. जमाने से डरकर छोड़ दी दिल की हवेली अब अकेली ही टहलती है मेरी जाँबाज मुहब्बत.. .. हंसतीं हैं वो भी तो क्या बस तुम न रोओ न रोओ ऐसे कि मुझे तुम पर है नाज़ मुहब्बत.. .. गुलाब की गुलाबी का गुनहगार हूँ मैं   मेरी नादान...