पूछ लो
तिश्नगी जमीं की है तो तुम ज़मीं से पूछ लो , बादलों से कुछ न पूछो बस नमी से पूछ लो ; कब तलक फिरते रहोगे यूँ मेरी तलाश में , हम कहाँ छुपने लगे हैं बस हमीं से पूछ लो ; शबनमी सी चाहतें हैं गुलनशीं से पूछ लो , मयकदे की ख़्वाहिशें सब मयकशी से पूछ लो ; चंद लफ्जों ने लिखी हैं ताउमर तन्हाइयाँ , हमसे न पूछो कुछ हमारी जानशीं से पूछ लो ; दिल पे रख के हाथ उससे यकीं से पूछ लो , प्यार से जो ना बताए बेरुखी से पूछ लो ; दिल लुटाओ उससे पहले जान लेना हाल ए दिल , पूछ जो ना पाओ उससे , उसकी सखी से पूछ लो ; चाँद गुमसुम क्यों है ये अब चाँदनी से पूछ लो , दिन की सब बेचैनियाँ एक रोशनी से पूछ लो ; है ख़बर किसको यहाँ , सवाल की जवाब की , कुछ रागिनी से पूछ लो कुछ मोरनी से पूछ लो ; - अश्वनी कुमार