प्रतिज्ञा गान
मैं नियति की ओर देखूँगा भृकुटि को तानकर , विजित कर लूँगा हिमालय , लघु शिलायें मानकर। संग्राम ही विश्राम शैया , युध्दभेरी कंठ स्वर है । संघर्ष ही मेरी डगर है ।। मैं मृत्युंजय का उपासक , महाशिव का ध्यान धरता , मैं महासंजीवनी का शक्ति से आह्वान करता । काल से शाश्वत लड़ूंगा , आत्मा मेरी अमर है । संघर्ष ही मेरी डगर है ।। कर प्रतिज्ञा तू लड़ेगा , यद्यपि शोणित बहेगा , कर्तव्य ज्योतिर्लिंग तेरे , ललाट पे शोभित रहेगा। सूर्य - प्रतीक्षित न सोना , रात्रि का अंतिम प्रहर है। संघर्ष ही तेरी डगर है ।। ...