ग़ज़ल 11.0
न हो मकाँ तो कोई खंडहर दे दे , इन हवाओं को भी एक घर दे दे ; मेरी झोली में तू आफ़ताब न दे , मेरे कासे में मेरा शहर दे दे ; ये मासूमियत मेरी जान न ले ले , दुनियादारी का ज़रा हुनर दे दे ; बादलों ने जमीं पर धूप न देखी, उन्हें कुछ कोयले जलाकर दे दे ; दिन चढ़ेगा तो भूख और बढ़ेगी , तू मुझे नाश्ते में ही ज़हर दे दे ; अब के महबूब को गुलाब न दे , चांदनी रात में गुलमोहर दे दे ; - अश्वनी कुमार