संदेश

ग़ज़ल 21.0

के आज बरसों बाद ढूंढने निकले हैं ,  वो अमावस में चाँद ढूंढने निकले हैं ; वो इसे चुनाव कहते हैं मैं कहता हूँ ,  कुछ कबूतर सैयाद ढूंढने निकले हैं ; जो प्रयागराज के मेले में खो गया ,  आज वो इलाहाबाद ढूंढने निकले हैं ; फूँकने से नींव जिनकी हिल गयी ,  वो हमारी बुनियाद ढूंढने निकले हैं ; जरा देखिये के आप ही उस्ताद हैं ,  और आप ही उस्ताद ढूंढने निकले हैं ,                                   - अश्वनी कुमार

मौत के बाद

              १ शाम हुई तो छटपटाये , छटपटाये रात भर , समझ नहीं पाये मगर , के इश्क़ था के बुखार था... सुबह फैली ये खबर, के मरनेवाला कुमार था .. मुँह से कुछ भी कह न पाया, उम्र भर बस छटपटाया  , क्या हुआ था खुदा जाने, के प्यार था के बीमार था.. मगर तुम जो मैयत पे आना , बूँद आँसू मत बहाना , कहना सबसे सर उठा कर  , मेरा आशिक़ था मेरा यार था ; मुझको बेचारा न कहना , कहना इसको प्यार था ..                           २ उड़ गया सुर्खाब रूह का , मैयत का सन्नाटा है । दुनिया ने तो मेरा सबकुछ   , आपस में ही बाँटा है। मगर इश्क   ना लिया किसी ने , अब भी है मेरी आँखों में । डर है के ये ज़ल ना जायें , मेरी ही चिता की आँचों में । एक बार तो देख ना आकर , आँखें तुझे बुलाती हैं । अब तो रो भी नहीं सकेंगीं , चुपचाप सो जातीं हैं ।।        ...

ग़ज़ल 20.0

चाँद है या के जैसे गर्म भात उबलता है ,  एक काले कटोरे मे सारी रात उबलता है ; आज फिर उसका मुन्ना भूखा ही सोयेगा ,  बुझे हुए चूल्हे पर जज्बात उबलता है ; जब उबलकर सारे आंसू सूख जाते हैं ,  जिस्म का सारा लहू एक साथ उबलता है ; आज के जश्न में भी उसी की दावत होगी ,  संसद के कडाहे में आदमज़ात उबलता है ; तेरा शहर सजाने की बेकार कोशिश में ,  दूर दूर तक ये सारा देहात उबलता है ;                              - अश्वनी कुमार

ग़ज़ल 19.0

सोचते हैं के तुम्हें हम गुलाबों में तोल लेंगे ; मगर तुम सा गुलाब हम कहाँ से मोल लेंगे ; उनसे हाल ए दिल भला कोई कैसे छुपाए  ,  वो आँखों में देखकर धड़कन टटोल लेंगे  ; बाँध कर छाँव को एक गमछे में वो ले आया  ,  जब बहुत धूप होगी तो इसको खोल लेंगे ; तुम क्या रिझाओगे हमें बोतलें दिखाकर ,  महुआ उगाते हैं हम तो खुद ही घोल लेंगे ; बहुत भाते हैं इस शहर के लोगों को तमाशे ,  एक बंदर ख़रीदेंगे हम भी एक ढोल लेंगे ;                                             - अश्वनी कुमार

ग़ज़ल 18.0

कितने गीत हो गए अभी कितने फसाने होंगे ; सजा ए इश्क़ में उनको भी आंसू तो बहाने होंगे ; हम समझते हैं तुम्हारी शर्मो हया मगर ,  महफ़िल में आए हो तो ठुमके भी लगाने होंगे ; फूलों में ख़ुशबू है , मगर रोशनी नहीं रही ,  रातरानी की टहनियों में बल्ब सजाने होंगे मैं यही सोचकर अब परवाह नहीं करता ,  आज टूटे हैं घरौंदे तो कल आशियाने होंगे ; है ज़रूरी के ज़ुबाँ में ज़रा सी कड़वाहट हो ,  ग़ुलाब सा खिलना है तो कांटे भी उगाने होंगे ; दुश्मन भी जानता है   अब   मुरौवत नहीं होगी ,  गर जान बचानी है तो आतंकी मिटाने होंगे ; बोल बैरी के तुझे अब हमसे कौन बचाएगा ?  हमारे बम वहीं बरसेंगे जहाँ तेरे ठिकाने होंगे ;                                              - अश्वनी कुमार

पुलवामा हमले पर

रक्त सिंचित है धरा फिर , मन दुखित फिर है हमारा  ।     रो रही है वृद्ध माता , खो दिया निज पुत्र को  । अपने इस आघात पर वह , क्यों न कोसे रूद्र को  । संग्राम के नभ में तिरोहित , अल्पायु में ही नयन तारा  । रक्त सिंचित है धरा फिर , मन दुखित फिर है हमारा  । नव विवाहित युगल युग्म के, प्रेम का हुआ आज मर्दन  । विलाप करती सिंदूर मिटा , तोड़ती   चूड़ी   है   दुल्हन । रो    रही   आकाशगंगा , व्यथित है ब्रह्मांड सारा  । रक्त सिंचित है धरा फिर , क्रुद्ध मन अब है हमारा  । क्रोध से अब धमनियों में, रक्त का संचार बढ़ता  । भरतवंशी   मस्तकों   में, युद्ध का है विचार चढ़ता  । हृदय   अरि   संहार   को , व्याकुल तो होगा भी तुम्हारा  । रक्त सिंचित है धरा फिर , क्रुद्ध मन अब है   हमारा  । इस तरह वो वार करते , हैं जो छुप कर ओट से  । कायरों की फ़ौज हैं वो, डरते हमारी चोट से  । युद्ध करना है त...

उपहार

इस प्रेम दिवस पर अपने शुभेच्छु की शुभकामना, उपहार लो,   आँखों की थाली की चाहत, फेंक दृष्टि दो हृदय को राहत, भले ही मेरे अनुरोध की करो अवमानना, तिरस्कार दो, पर आज अपने नजर भिक्षुक की याचना , उपहार लो, तुम नहीं हो इतनी भी हृदयहीन, कि भीगने दो मेरे आँसू से जमीन, आँखों से कहती हो लो मेरा ये आँचल उधार लो । इस प्रेम दिवस पर अपने शुभेच्छु की शुभकामना, उपहार लो, रूठा है हृदय दिल तेरा रूठा है, है लग रहा प्रेम सब झूठा है, पर नयन कहते के मुड़कर मेरी भी वेदना निहार लो इस प्रेम दिवस पर अपने शुभेच्छु की शुभकामना, उपहार लो,                      - अश्वनी कुमार