संदेश

विदा के स्वर

ले लिए हैं जिंदगी संग, अब तो हमने सात फेरे ,  मृत्यु भी आये अगर तो , हमें कोई भय नहीं है ।   प्रांगण की पवित्र प्रकृति ,  प्रेम की जीवंत आकृति  ।   अलका सजाए लौट आती ,  स्नेह की सुकुमार संस्मृति  ।   विगत दो वर्षों का अगणित  मोल कोई तय नहीं है।   विश्वनाथ जी , गंगा किनारे ,  घाट भी साक्षी हैं सारे  ।     ले अनुज्ञा गुरुजनों से ,  होते थे उत्सव हमारे  ।   बिखर रहे अब तत्व सारे , पहले सा समुच्चय नहीं है ,  मलिन हुई हीरक अंगूठी चांद को धरती है रोती  ।   नागमणि के सर्प रोए ,  नयन से झरते न मोती  ।     स्नेह पाया व्योम भर अब वेदना निश्चय नहीं है ।   देख प्रभु को मुस्कुराते ,  पूछते सौमित्र आते  ।     ' रावणों से जीत लेंगें ,  विरह से था युद्घ भ्राते '  ।     हो गई है जय हमारी , शेष कोई   जय नहीं है  ।   हैं दुखित चारो दिशाएं ,  स्वयं को कैसे मनाएं...

ग़ज़ल 22.0

मरहम ए इश्क़ दिल की चोटों में रह ही गया , नजर मिल गई तो जाम , लोटों में रह ही गया ; आँखों में उलझा   दिल जब बाहर आया ,  उसके आसमानी सूट के गोटों में रह ही गया ; मेरे सारे तोहफे उसने लौटा दिये मगर ,  जरा सा लिपस्टिक उसके होटों में रह ही गया ; बड़ी सावधानी से क्रॉप किया मैंने उस को ,  मगर उसका दुपट्टा मेरी फोटो में रह ही गया ;   भूल गया के ' सोनम गुप्ता बेवफ़ा है ' मगर ,  खयाल दिल से निकला , नोटों में रह ही गया ;                                        - अश्वनी कुमार

ग़ज़ल 21.0

के आज बरसों बाद ढूंढने निकले हैं ,  वो अमावस में चाँद ढूंढने निकले हैं ; वो इसे चुनाव कहते हैं मैं कहता हूँ ,  कुछ कबूतर सैयाद ढूंढने निकले हैं ; जो प्रयागराज के मेले में खो गया ,  आज वो इलाहाबाद ढूंढने निकले हैं ; फूँकने से नींव जिनकी हिल गयी ,  वो हमारी बुनियाद ढूंढने निकले हैं ; जरा देखिये के आप ही उस्ताद हैं ,  और आप ही उस्ताद ढूंढने निकले हैं ,                                   - अश्वनी कुमार

मौत के बाद

              १ शाम हुई तो छटपटाये , छटपटाये रात भर , समझ नहीं पाये मगर , के इश्क़ था के बुखार था... सुबह फैली ये खबर, के मरनेवाला कुमार था .. मुँह से कुछ भी कह न पाया, उम्र भर बस छटपटाया  , क्या हुआ था खुदा जाने, के प्यार था के बीमार था.. मगर तुम जो मैयत पे आना , बूँद आँसू मत बहाना , कहना सबसे सर उठा कर  , मेरा आशिक़ था मेरा यार था ; मुझको बेचारा न कहना , कहना इसको प्यार था ..                           २ उड़ गया सुर्खाब रूह का , मैयत का सन्नाटा है । दुनिया ने तो मेरा सबकुछ   , आपस में ही बाँटा है। मगर इश्क   ना लिया किसी ने , अब भी है मेरी आँखों में । डर है के ये ज़ल ना जायें , मेरी ही चिता की आँचों में । एक बार तो देख ना आकर , आँखें तुझे बुलाती हैं । अब तो रो भी नहीं सकेंगीं , चुपचाप सो जातीं हैं ।।        ...

ग़ज़ल 20.0

चाँद है या के जैसे गर्म भात उबलता है ,  एक काले कटोरे मे सारी रात उबलता है ; आज फिर उसका मुन्ना भूखा ही सोयेगा ,  बुझे हुए चूल्हे पर जज्बात उबलता है ; जब उबलकर सारे आंसू सूख जाते हैं ,  जिस्म का सारा लहू एक साथ उबलता है ; आज के जश्न में भी उसी की दावत होगी ,  संसद के कडाहे में आदमज़ात उबलता है ; तेरा शहर सजाने की बेकार कोशिश में ,  दूर दूर तक ये सारा देहात उबलता है ;                              - अश्वनी कुमार

ग़ज़ल 19.0

सोचते हैं के तुम्हें हम गुलाबों में तोल लेंगे ; मगर तुम सा गुलाब हम कहाँ से मोल लेंगे ; उनसे हाल ए दिल भला कोई कैसे छुपाए  ,  वो आँखों में देखकर धड़कन टटोल लेंगे  ; बाँध कर छाँव को एक गमछे में वो ले आया  ,  जब बहुत धूप होगी तो इसको खोल लेंगे ; तुम क्या रिझाओगे हमें बोतलें दिखाकर ,  महुआ उगाते हैं हम तो खुद ही घोल लेंगे ; बहुत भाते हैं इस शहर के लोगों को तमाशे ,  एक बंदर ख़रीदेंगे हम भी एक ढोल लेंगे ;                                             - अश्वनी कुमार

ग़ज़ल 18.0

कितने गीत हो गए अभी कितने फसाने होंगे ; सजा ए इश्क़ में उनको भी आंसू तो बहाने होंगे ; हम समझते हैं तुम्हारी शर्मो हया मगर ,  महफ़िल में आए हो तो ठुमके भी लगाने होंगे ; फूलों में ख़ुशबू है , मगर रोशनी नहीं रही ,  रातरानी की टहनियों में बल्ब सजाने होंगे मैं यही सोचकर अब परवाह नहीं करता ,  आज टूटे हैं घरौंदे तो कल आशियाने होंगे ; है ज़रूरी के ज़ुबाँ में ज़रा सी कड़वाहट हो ,  ग़ुलाब सा खिलना है तो कांटे भी उगाने होंगे ; दुश्मन भी जानता है   अब   मुरौवत नहीं होगी ,  गर जान बचानी है तो आतंकी मिटाने होंगे ; बोल बैरी के तुझे अब हमसे कौन बचाएगा ?  हमारे बम वहीं बरसेंगे जहाँ तेरे ठिकाने होंगे ;                                              - अश्वनी कुमार