ग़ज़ल 27.0
रास्ते पे पानी , दीवार ओ दर तक पानी , आ गया है अब मेरे शहर तक पानी । मैं प्यासा कैद हूँ जिस घर में तनहा , चला आता है अब उसी घर तक पानी । सब डूबे हुए हैं फर्क ज्यादा कम का है , किसी के सर तक पानी, किसी की क़मर तक पानी । हवाएँ वही हैं हवाओं के नाम बदले हैं , लोग बाढ़ कहें निजाम कहे क़मर तक पानी । डूबते घर में ही डूब जाती हैं उम्मीदें , चला आता है अब हमारी नज़र तक पानी । - अश्वनी कुमार